गुरुवार, 12 मार्च 2015

ऊहापोह



गर्मी के दिन
दोपहर का समय 
आग उगलता सूरज
पसीने से नहाते श्रमिक लोग 
शीतलता का आनंद उठाते 
अपने कार्यालय में सरकारी महकमे के उँचे लोग 
बीरान रास्तों पर 
रोजी रोटी तलाशते 
ऑटो रिक्शा बाले 
रात्रि में कार्य करने के लिए 
ऊर्जा जुटाते 
छाया में सोते कुत्ते 
ठीक सिस्टम की तरह 
अपने को सही करने की ऊहापोह 
में ब्यस्त। 

मदन मोहन सक्सेना




1 टिप्पणी:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल शनिवार (14-03-2015) को "माँ पूर्णागिरि का दरबार सजने लगा है" (चर्चा अंक - 1917) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ...
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं